उत्तराखंड: पहाड़ी से कार पर गिरी चट्टान, दो लोग दबे

by janchetnajagran

चमोली: पहाड़ी क्षेत्रों में चट्टाने गिरने से हादसे हो रहे हैं। आज एक और हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर बगोली में शिव मंदिर के पास से गुजर रही एक कार हादसे का शिकार हो गई।

कार के ऊपर चट्टान गिरने से कार सवार दो लोग बद गए। जानकारी के मुताबिक कार सवार थराली की ओर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। अगर आप भी पहाड़ का सफर कर रहे हैं, तो संभलकर चलने की जरूरत है।

Related Posts