समीक्षा अधिकारी बिमला आर्या के पिता दुर्गा राम आर्या का निधन, विश्वनाथ घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

by

अल्मोड़ा। ग्राम छाना ढोरा निवासी एवं उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात बिमला आर्या के पिता दुर्गा राम आर्या का 84 वर्ष की आयु में 29 सितंबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्गा राम आर्या अपने पीछे पांच पुत्रों और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी सबसे छोटी पुत्री बिमला आर्या उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

विश्वनाथ नदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

दुर्गा राम आर्या का अंतिम संस्कार अल्मोड़ा जिले के विश्वनाथ नदी घाट पर किया गया। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार के दौरान बिमला आर्या सहित उनके पांचों पुत्रों ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को अंतिम विदाई दी। परिजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

Related Posts