मोरबी हादसा : अब तक 141 लोगों की मौत, MGMT एजेंसियों के खिलाफ FIR

by janchetnajagran

मोरबी हादसा : अब तक 141 लोगों की मौत, MGMT एजेंसियों के खिलाफ FIR पहाड़ समाचार editor

गुजरात के मोरबी में एक सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 141 हो गई है। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने मीडिया से इस बात की पुष्टि की है।

बता दें कि मोरबी जिले में रविवार शाम करीब 6.30 बजे मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया था। हादसे के समय पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे। यह पुल 233 मीटर लंबा और करीब सौ साल पुराना था।

NDRF के DIG (आपरेशन) मोहसिन शाहिदी ने बताया, 132 शवों को रिकवर किया गया है। 2 लोगों के लापता होने की सूचना है। NDRF की 5 टीमों को तैनात किया गया है। 2 लापता लोगों के मिल जाने के बाद संभवतः सर्च आपरेशन बंद किया जाएगा। कल वहां के लोगों और प्रशासन ने 170 से ज्यादा लोगों को बचाया है।

गुजरात के मोरबी में खोज और बचाव अभियान जारी है। कल यहां एक केबल पुल गिरने से अब तक 132 लोगों की मृत्यु हो गई है। मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, इस घटना को लेकर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। रेंज IGP के नेतृत्व में आज से जांच शुरू हो गई है।

मोरबी हादसा : अब तक 141 लोगों की मौत, MGMT एजेंसियों के खिलाफ FIR पहाड़ समाचार editor

Related Posts